गेल मोनफिल्स को फ्रेंच ओपन के पहले ही राउंड में फ्रांस के खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 2008 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले मोनफिल्स का यह फ्रेंच ओपन में आखिरी मुकाबला रहा।
39 साल के पूर्व टॉप-10 खिलाड़ी अपने पसंदीदा कोर्ट फिलिप-चैटियर पर गैस्टन के खिलाफ मैच जीतने के बहुत करीब थे। उन्होंने पहला और दूसरा सेट आसानी से 6-2, 6-3 से जीत लिया था। हालांकि, इसके बाद गैस्टन ने शानदार वापसी की और अगले दो सेट 3-6, 2-6 से अपने नाम कर लिए। आखिरी सेट में गैस्टन पूरी तरह हावी रहे और 6-0 से जीत हासिल कर ली।
एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के मुताबिक, मोनफिल्स ने अपना रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) करियर 40-18 के रिकॉर्ड के साथ खत्म किया। फ्रेंच ओपन में उनका सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2008 में देखने को मिला, जहां उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। मोनफिल्स को सेमीफाइनल में रोजर फेडरर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वह टूर्नामेंट में तीन बार क्वार्टर फाइनल तक भी पहुंचे।