यूट्यूब पर 1.7 अरब से ज्यादा लोगों ने फीफा विश्व कप से जुड़ा वीडियो देखा: सुंदर पिचाई (Image Source: IANS)
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को कहा कि यूट्यूब पर विश्व कप से जुड़े वीडियो देखने वाले दुनिया भर के यूनिक दर्शकों की संख्या 1.7 अरब से ज्यादा रही और इससे जुड़े कंटेंट के कुल व्यूज 200 अरब से ज्यादा थे।
गूगल के सीईओ ने एक्स पर कहा, "यूट्यूब पर यह हमारा अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला विश्व कप रहा। इससे जुड़े कंटेंट के कुल व्यूज 200 अरब से ज्यादा रहे।"
पिचाई नेयूट्यूब के सीईओ नील मोहन की पोस्ट को साझा करते हुए दर्शकों की अतिरिक्त संख्या के बारे में भी बताया।