मोरक्को भी दावेदारों में शामिल, हम अपनी पूरी जान लगा देंगे, फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले क (Image Source: IANS)
फ्रांस के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच से पहले मोरक्को के प्लेमेकर ब्राहिम डियाज का मानना है कि 'एटलस लायंस' टूर्नामेंट की पसंदीदा टीमों में से एक को टक्कर दे सकती है।
मोरक्को ने 'राउंड ऑफ 16' में कनाडा को 3-0 से रौंदा था, जिससे पहले पेनाल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को मात दी। अब इस मोरक्को का सामना उस टीम से है, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में उनके शानदार सफर को 0-2 से खत्म किया था।
क्वार्टर फाइनल मैच से पहले डियाज ने पत्रकारों से कहा, "हमारा सामना पसंदीदा टीमों में से एक से होगा, लेकिन हम यहां इसलिए हैं क्योंकि फ्रांस को टक्कर दे सकते हैं। हम भी दावेदारों में शामिल हैं। हम जीतना चाहते हैं। हम अपनी पूरी जान लगा देंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"