मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के: मनांचया और लियोलिया जीनजीन ने बनाई अगले राउंड में जगह (Image Source: IANS)
मुंबई ओपन 125के सीरीज के मेन ड्रॉ के पहले दिन सोमवार को कई रोमांचक मैच खेले गए। महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (एमएसएलटीए) में मनांचया सनवांगकेव, लियोलिया जीनजीन, माई होंटामा, मिसाकी मात्सुडा, मिहो कुरामोची और मेई यामागुची ने शानदार जीत के साथ अगले राउंड में जगह बना ली।
सोमवार की शुरुआत जापानी खिलाड़ी माई होंटामा की 21 वर्षीय एलेव्टिना इब्रागिमोवा पर सीधे सेटों में शानदार जीत के साथ हुई। दूसरे सेट में इब्रागिमोवा ने जोरदार वापसी की, लेकिन होंटामा ने अपना संयम बनाए रखा और मैच 6-1, 6-4 से अपने नाम कर लिया।
पिछले सीजन की रनर-अप मनांचया सनवांगकेव ने अपनी स्लोवाकियाई प्रतिद्वंद्वी विक्टोरिया मोरवायोवा को शिकस्त देकर राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। मनांचया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से जीत हासिल की।