मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के: अंकिता रैना के खिलाफ थाईलैंड की पींगटार्न प्लिपुएच ने दर्ज की जीत (Image Source: IANS)
मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज के क्वालीफायर में अंकिता रैना को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, पींगटार्न प्लिपुएच, मात्सुडा मिसाकी, जुजाना पावलिकोस्का और क्रिस्टियाना सिदोरोवा ने शानदार जीत दर्ज करके मेन ड्रॉ में अपनी जगह पक्की की।
रविवार को महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (एमएसएलटीए) में खेले गए कड़े मुकाबले में भारतीय ओलंपियन अंकिता रैना को थाईलैंड की पींगटार्न प्लिपुएच ने 6-2, 1-6, 6-4 से मात दी। यह मुकाबला 2 घंटे 39 मिनट तक चला।
एक अन्य मुकाबले में जापान की मात्सुदा मिसाकी ने क्वालीफायर में नंबर 1 सीड अर्जेंटीना की निकोल फोसा हुएर्गो को हराकर शानदार नतीजा हासिल किया। धीमी शुरुआत के बावजूद, जापानी टेनिस स्टार ने 7-5, 6-4 से जीत हासिल करते हुए मेन ड्रॉ में जगह बनाई। यह मुकाबला एक घंटे और 33 मिनट तक चला।