इंडियन विमेंस हॉकी टीम बेंगलुरु में नेशनल कैंप में अपनी कड़ी ट्रेनिंग जारी रखे हुए है। फोकस स्किल बढ़ाने और टैक्टिकल डिसिप्लिन पर जोर बना हुआ है। चीफ कोच शोर्ड मारिन और साइंटिफिक एडवाइजर वेन लोम्बार्ड के मार्गदर्शन में 18 वर्षीय मिडफील्डर साक्षी राणा इस मौके का इस्तेमाल अपने खेल को बेहतर बनाने में कर रही है।
साक्षी ने पिछले साल स्पेन के खिलाफ गोल करके सीनियर स्तर पर यादगार डेब्यू किया था। भारतीय कैंप में रोजाना ग्रोथ और फिजिकल कंडीशनिंग के लिए एक बेहतरीन माहौल है।
कैंप के माहौल के बारे में साक्षी ने बताया, "जिन चीजों में हमारी कमी है, वे हमें उन पर दिन-प्रति-दिन काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं। वेन सर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि कितनी ताकत और फिटनेस की जरूरत है। हमें रिकवरी की अहमियत सिखा रहे हैं। जहां तक स्ट्रक्चर की बात है, वे सब कुछ धीरे-धीरे और साफ-साफ समझा रहे हैं। सीनियर खिलाड़ी भी हम जूनियर खिलाड़ियों को लगातार अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं।"