National Sports Day: Mansukh Mandaviya pays floral tribute to Major Dhyan Chand (Image Source: IANS)
National Sports Day: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेल दिवस पर नेशनल स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की।
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, मंडाविया और खडसे फिटनेस और खेल के संदेश को बढ़ावा देने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गए।