Khelo India Youth Games: 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4-11 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, जिसमें अलग-अलग राज्यों की 58 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह इस चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन आज सुबह किया है।
पुरुषों में राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और झारखंड को 'ग्रुप ए' में रखा गया है, जबकि 'ग्रुप बी' में सर्विस, तमिलनाडु, पंजाब और रेलवे की टीमें मौजूद हैं। 'ग्रुप सी' में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप डी में गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर को रखा गया है।
'ग्रुप ई' में केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, डीएनएच दीव और दमन और नागालैंड को शामिल किया गया है। वहीं, 'ग्रुप एफ' में दिल्ली के साथ चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़, लद्दाख यू.टी., और पांडिचेरी शामिल हैं।