न्यूजीलैंड फुटबॉल ने फीफा प्रमुख से समर्थन वापस लिया, इन्फेंटिनो की मुश्किल बढ़ी (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड फुटबॉल (एनजेडएफ) ने घोषणा की है कि उसने 2027 फीफा कांग्रेस में फीफा अध्यक्ष के तौर पर जियानी इन्फेंटिनो की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है। साथ ही, फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज (एफएफई) स्कीम के स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की है।
न्यूजीलैंड फुटबॉल हालिया ऐसा संस्थान है जिसने आधिकारिक तौर पर इन्फेंटिनो का फीफा से अगले अध्यक्ष पद पर समर्थन से इनकार कर दिया है। इससे इन्फेंटिनो की मुश्किल निश्चित रूप से बढ़ी है।
इन्फेंटिनो अगले साल फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने विश्व कप के कमर्शियल राइट्स को अलग करने और 20 प्रतिशत निजी निवेश को बेचकर लगभग 7.2 बिलियन यूएसडी जुटाने का प्रस्ताव रखा था। आलोचना के बाद उन्हें अपनी योजना वापस लेनी पड़ी।