New Zealand govt congratulates national team after FIFA Women's World Cup (Image Source: IANS)
FIFA Women World Cup: न्यूजीलैंड सरकार ने 2023 फीफा महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन पर देश की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम को आधिकारिक तौर पर बधाई दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, खेल मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने सोमवार को टूर्नामेंट में उपलब्धियों के लिए टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने देश को प्रेरित किया, अपना पहला मैच जीता और अपने सभी खेलों के माध्यम से कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया।
महिला विश्व कप में इतिहास रचने की कोशिश में न्यूजीलैंड की टीम रविवार को स्विट्जरलैंड से निराशाजनक ड्रा के बाद ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहकर अपने घरेलू अभियान को समाप्त किया।