बृजभूषण शरण सिंह मामले पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी (बृजभूषण शरण सिंह मामले पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी )
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को महिला पहलवानों द्वारा दी गई चुनौती पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टाल दी गई है। अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।
महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के फैसले के खिलाफ दिल्ली की सेशन कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) में आपराधिक अपील दायर की है।
सेशन कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों की उस याचिका पर जवाब देने के लिए और समय दिया है, जिसमें निचली अदालत के उन्हें बरी करने के फैसले को चुनौती दी गई है। बृजभूषण शरण सिंह सुनवाई के लिए खुद कोर्ट पहुंचे थे। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।