निशा मिलेट: पानी से डरने वाली लड़की ने तैराकी में देश को दिलाया गोल्ड (Image Source: IANS)
निशा मिलेट का नाम देश के लोकप्रिय और सफल तैराकों में लिया जाता है। निशा ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
निशा मिलेट का जन्म बेंगलुरु में 20 मार्च 1982 को हुआ था। तैराकी में अपना करियर बनाने वाली निशा बचपन में पानी से डरा करती थीं। 5 साल की उम्र में वह डूबने से बाल-बाल बचीं। इस घटना के बाद उनके पिता ऑब्रे ने उन्हें तैराकी सिखाने का फैसला किया ताकि वह अपने डर पर काबू पा सकें। 1991 में चेन्नई के शेनॉयनगर क्लब में उन्होंने अपने पिता के मार्गदर्शन में स्विमिंग शुरू की।
डर को भगाने के लिए शुरू हुआ तैराकी का सफर कब पैशन में बदल गया, इसका पता निशा को भी नहीं चला। निशा ने तैराकी में कड़ी मेहनत शुरू की और 1992 में उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना पहला स्टेट लेवल मेडल जीता।