एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 की स्थानीय आयोजन कमेटी ने कहा है कि क्षेत्र में हाल के हमलों के बावजूद, अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही हैं। यह कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट अगले साल 7 जनवरी से 5 फरवरी तक रियाद, जेद्दा और अल खोबर में होगा।
10 अक्टूबर को सऊदी की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए हमले में 12 लोग मारे गए और 309 घायल हो गए। यमन के ईरान से जुड़े हूती मूवमेंट ने रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली। यह हमला एक दशक से ज्यादा समय में देश का सबसे खतरनाक हमला माना जा रहा है।
आयोजकों की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "सभी संगठनात्मक और ऑपरेशनल क्षेत्रों में तैयारियां मंजूर शेड्यूल के हिसाब से चल रही हैं। इसमें वेन्यू, सुविधाएं और सहायक सेवाओं पर काम शामिल है। पूरे एशिया से हिस्सा लेने वाली टीमों, फैंस और मीडिया को वर्ल्ड-क्लास टूर्नामेंट का अनुभव देने पर फोकस है, साथ ही फुटबॉल के जरिए पूरे कॉन्टिनेंट को एक साथ लाना है।"