कोई भी अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता: कोलिना (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए मैच में मिस्र के खिलाड़ियों ने हार के बाद रेफरी के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे। आलोचना के बीच फीफा के मुख्य रेफरी अधिकारी पियरलुइगी कोलिना ने विश्व कप 2026 में मैच अधिकारियों की ईमानदारी और आजादी का बचाव किया है।
मिस्र फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से अंपायरिंग की जांच और टूर्नामेंट से रेफरी टीम को हटाने की मांग के बीच, कोलिना ने आरोपों को खारिज कर दिया और फीफा के अपने अधिकारियों पर भरोसा दोहराया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलिना ने कहा, "कोई भी फीफा विश्व कप मैच अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता। जब ऐसा होता है, तो इससे ऐसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं जिनसे उन्हें और उनके परिवारों को धमकियां मिल सकती हैं। यह सही नहीं है।"