Oslo erupt in celebration as Norway receive heros welcome after WC exit (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल तक के ऐतिहासिक सफर के बाद नॉर्वे के नेशनल टीम के खिलाड़ियों का स्वागत रॉयल पैलेस के बाहर स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों प्रशंसकों ने टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
अनुमान के मुताबिक, 90 हजार समर्थकों ने पैलेस स्क्वायर में टीम का जोरदार स्वागत किया। शनिवार को नॉर्वे को मियामी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। यह नतीजा नॉर्वे का फीफा वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।
मार्टिन ओडेगार्ड ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी ऐसी कल्पना की होगी। हमें जो समर्थन मिला है, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा है। चाहे अमेरिका में हो या यहां नॉर्वे में। यह देखना वाकई अद्भुत रहा है।"