नॉटिंघम ओपन: झेंग किनवेन ने मारिया सकारी को हराया, दर्ज की सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत (Image Source: IANS)
डब्ल्यूटीए 250 नॉटिंघम ओपन में चीन की झेंग किनवेन ने सोमवार को एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ग्रीस की छठी वरीयता प्राप्त मारिया सकारी को 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। लंदन में इस जीत के साथ किनवेन ने सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत दर्ज की।
झेंग किनवेन का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की तालिया गिब्सन और ब्रिटेन की फ्रांसेस्का जोन्स के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
इस महीने की शुरुआत में किनवेन को फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में यह जीत उनके लिए ग्रास-कोर्ट अभियान की एक सकारात्मक शुरुआत थी।