नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (एनएसडीएफ), स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने भारत में बॉक्सिंग को मजबूत करने के लिए एक साझेदारी की है। यह साझेदारी टैलेंट की पहचान और एथलीट के विकास पर केंद्रित एक व्यवस्थित प्रोग्राम के जरिए काम करेगी।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के रणनीतिक इस्तेमाल पर जोर दिया। इस बात का जिक्र नई 'खेलो इंडिया स्कीम' में भी किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।
डॉ. मंडाविया ने कहा, "नई खेलो इंडिया स्कीम के तहत सरकार कॉर्पोरेट पार्टनर के साथ सहयोग बढ़ा रही है। सीएसआर समर्थित ऐसी पार्टनरशिप से एक सचमुच राष्ट्रीय खेल इकोसिस्टम बनाने में मदद मिलेगी। यह एमओयू तब साइन किया गया है, जब पब्लिक एंटरप्राइजेज विभाग के 'कॉमन सीएसआर थीम फ्रेमवर्क' के तहत खेलों को एक खास थीम वाले क्षेत्र के तौर पर शामिल किया गया है। यह खेल विकास में कॉर्पोरेट की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।