ओडिशा: मीराबाई चानू के गोल्ड जीतने पर सीएम मोहन चरण माझी समेत कई नेताओं ने दी बधाई (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सफल होने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने के लिए मीराबाई चानू को, पुरुषों की 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने के लिए चनंबम ऋषिकांत सिंह को, और पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने के लिए झंडू कुमार को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने आगे लिखा, "जीत का यह सिलसिला जारी रहे, और भी कई लोगों को पोडियम फिनिश के लिए प्रेरित करे और तिरंगे को और गौरव दिलाए।"
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।"