ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन: आनंद महिंद्रा ने चेस ओलंपियाड में बोर्ड 4 पर खेलने के लिए जेंटलमैन गुकेश को सराहा (ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन: आनंद महिंद्रा ने चेस ओलंपियाड में बोर्ड 4 पर खेलने के लिए जेंटलमैन गुकेश को सराहा)
'महिंद्रा ग्रुप' के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मौजूदा चेस वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को सराहा है। उन्होंने चेस ओलंपियाड में बोर्ड 4 पर खेलने के उनके फैसले के लिए उन्हें 'ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन' कहा।
टूर्नामेंट के लिए गुकेश को चौथे बोर्ड पर रखा गया था, जबकि आर. प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन टॉप तीन बोर्ड पर खेल रहे थे। 20 वर्षीय वर्ल्ड चैंपियन की तारीफ में आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अगर आप यह देखना चाहते हैं कि एक सच्चा टीम प्लेयर कैसा होता है, तो यह उसका बेहतरीन उदाहरण है। गुकेश, आप 'ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन' हैं।"
उन्होंने गुकेश का इंटरव्यू वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आप उन भारतीय गुणों का बेहतरीन उदाहरण हैं जिन्हें मैं आदर्श मानता हूं: हमेशा विनम्रता, और जरूरत पड़ने पर आक्रामकता।"