रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) ने सोमवार को हैदराबाद में सीजन 2 की शुरुआत से पहले ऑफिशियल बॉल लॉन्च की। इस लॉन्च इवेंट में सभी 10 टीमों के कप्तान, रग्बी इंडिया के प्रेसिडेंट और लीग कमिश्नर राहुल बोस और सीएमओ सुजॉय गांगुली शामिल हुए। यह इवेंट गचीबोवली स्टेडियम में लीग शुरू होने से एक दिन पहले हुआ। लीग का आयोजन 6 से 28 जून के बीच होगा।
इस सेरेमनी में पुरुषों की टीमों का प्रतिनिधित्व दिल्ली रेड्ज के कप्तान पैट्रिक ओडोंगो, हैदराबाद हीरोज के कप्तान मैनुअल मोरेनो, कोलकाता बंगा टाइगर्स के कप्तान रिकार्डो डुआर्टी, चेन्नई बुल्स के कप्तान सैंटियागो अल्वारेज, मुंबई ड्रीमर्स के कप्तान इम्पी विसर और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स के कप्तान नगारोही मैकगार्वी-ब्लैक ने किया।
महिलाओं की टीमों का प्रतिनिधित्व दिल्ली रेड्ज की कप्तान ईडन किलगोर, कोलकाता बंगा टाइगर्स की कप्तान शिनिकवा लैम्प्रेक्ट, चेन्नई बुल्स की कप्तान चैंटेल मिएल और मुंबई ड्रीमर्स की कप्तान एबिगेल ब्राउन ने किया।