अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी लॉन्च (अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 10वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी लॉन्च)
फिटनेस के शौकीनों और अहमदाबाद की रनिंग कम्युनिटी के सदस्यों के सामने अदाणी अहमदाबाद मैराथन के खास 10वें एडिशन की ऑफिशियल जर्सी लॉन्च की गई।
अदाणी अहमदाबाद मैराथन 2022 से 'एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस' (एआईएमएस) की ग्लोबल मैराथन इवेंट लिस्ट का हिस्सा रही है। इस दौड़ के रूट को 'एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' से सर्टिफिकेशन मिलता रहा है। यह खास 10वां संस्करण एक बार फिर साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क से शुरू होगा और धावकों को मशहूर साबरमती रिवरफ्रंट और अहमदाबाद की कुछ मशहूर जगहों से होकर ले जाएगा।
इस मैराथन का आयोजन 29 नवंबर 2026 को होगा, जिसमें चार रेस कैटेगरी (फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर दौड़) होंगी।