दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियन ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' के लिए अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर बनाया गया है। इस वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस का आयोजन 26 अप्रैल को होना है।
व्लासिक टॉप हाई जंपर्स में से एक हैं। वह अपने लंबे और सफल करियर के लिए जानी जाती हैं। क्रोएशियाई एथलीट ने बीजिंग 2008 ओलंपिक में रजत और रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने कई विश्व चैंपियनशिप और वर्ल्ड इंडोर टाइटल भी जीते। 2009 में बनाया गया उनका निजी श्रेष्ठ (2.08 मीटर), अभी भी क्रोएशियाई रिकॉर्ड है और यह अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा महिला हाई जंप रिकॉर्ड है।
ब्लैंका व्लासिक ने कहा, "एक ऐसे इवेंट से जुड़ना जो हजारों लोगों को दौड़ने के जरिए एक साथ लाता है, प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। दौड़ना एक ऐसा खेल है जो हमें शारीरिक रूप से सक्रिय और मानसिक रूप से मजबूत रखता है। यह एथलेटिक्स कम्युनिटी को बनाने में अहम भूमिका निभाता रहता है।"