वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के अंतिम दिन भारत को कुछ और पदकों की आस है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इस चैंपियनशिप की पदक तालिका में भारत फिलहाल 18 मेडल (6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज) के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं, ब्राजील 37 मेडल (12 गोल्ड, 18 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर है।
रविवार को सुबह के सत्र (9 से 11.30 बजे तक) में भारतीय एथलीट्स महिला डिस्कस थ्रो, पुरुष 200 मीटर दौड़, महिला लंबी कूद, पुरुष शॉट पुट, महिला 200 मीटर दौड़, पुरुष 1500 मीटर दौड़, पुरुष 800 मीटर दौड़ और महिला 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे।
शाम के सत्र (5 से 8.30 बजे तक) में पुरुष शॉट पुट, महिला डिस्कस थ्रो, महिलाओं की 200 मीटर दौड़, पुरुषों की 200 मीटर दौड़, पुरुषों की लंबी कूद, महिलाओं की 100 मीटर दौड़, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, पुरुष जेवलिन थ्रो, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़, महिलाओं की 400 मीटर दौड़, पुरुषों की 400 मीटर दौड़ और पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में भारत को अपने एथलीट्स से उम्मीदें होंगी।