राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण (एनएसटी) ने सदस्यों (मेंबर) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एनएसटी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 8 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सदस्य सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति होने चाहिए जिन्हें खेल, लोक प्रशासन और कानून में व्यापक ज्ञान और अनुभव हो। वहीं, राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण (एनएसटी) के सदस्य की नियुक्ति का वेतन और अन्य नियम एवं शर्तें राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण) नियम, 2026 के प्रावधानों द्वारा शासित होंगी।