भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर विपक्षी नेताओं ने जताई निराशा (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से केसरिया कर दिया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पक्ष जहां इस निर्णय का स्वागत कर रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे सरकार के दबाव में लिया गया फैसला बताया है।
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलकर नीले को भगवा करने पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने आईएएनएस से कहा, "आप अभी सत्ता में हैं, आप चाहें तो रंग बदल सकते हैं। आगे बढ़िए और इसे अगले दो या तीन साल तक करते रहिए। उसके बाद, हमारे देश का तिरंगा असली रंग ही रहेगा।"
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस मुद्दे पर ने आईएएनएस से कहा, "सरकार की छोटी सोच साफ दिख रही है। अगर खेलों का भी भगवाकरण होने जा रहा है, तो यह सच में हैरानी की बात है।"