ओरिएंटल कप 2026: चौथा संस्करण 7 से 16 जुलाई तक अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होगा (Image Source: IANS)
दिल्ली-एनसीआर के जाने-माने इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक, ओरिएंटल कप का चौथा एडिशन 7 जुलाई से 16 जुलाई तक यहां डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में होगा। आयोजकों ने रिकॉर्ड प्राइज पूल और 10 विद्यार्थी-एथलीटों के लिए 2.5 लाख के स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है।
टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर के 45 से ज्यादा स्कूलों के 1,500 से ज्यादा प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। लड़कों की अंडर-17 और लड़कियों की अंडर-19 कैटेगरी में 50 से ज्यादा मैच होंगे।
टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए, ओरिएंटल कप के संस्थापक फरीद बख्शी ने कहा कि यह इवेंट युवा फुटबॉलरों के लिए मौके बनाने पर फोकस करता रहेगा, साथ ही जमीनी स्तर पर विकास में भी सहयोग देगा।