ATP Masters 1000 Paris (ATP Masters 1000 Paris)
ATP Masters: सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज को पेरिस मास्टर्स के राउंड ऑफ 16 में 'वॉकओवर' मिल गया है, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी माटेओ बेरेटिनी ने हाथ में लगातार हो रहे दर्द के कारण तीसरे दौर के मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।
'राउंड ऑफ 32' में अमेरिका के एलेक्स मिशेलसेन को हराकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाने वाले अल्काराज क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला या तो स्थानीय खिलाड़ी आर्थर फिल्स से होगा या फिर टेलर फ्रिट्ज उनके सामने होंगे।
टूर्नामेंट की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "माटेओ बेरेटिनी को रोलेक्स पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस लेना पड़ा है। माटेओ, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। कार्लोस अल्काराज क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।"