Paris: Men's freestyle 57kg bronze medal wrestling match at the Paris Olympics 2024 (Image Source: IANS)
Paris Olympics: भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज समेत छह पदक हासिल किए हैं। भारत ने ओलंपिक में कुल 41 पदक जीते हैं। इनमें से 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत को ओलंपिक खेलों में यह 41 मेडल कुल आठ खेलों में हासिल हुए हैं। हर खेल और उसमें जीते गए मेडल की डिटेल निम्नलिखित है।
हॉकी: हॉकी में भारत का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। भारत ने हॉकी में कुल 13 पदक जीते हैं, जिनमें से 8 गोल्ड, 1 सिल्वर का और 4 कांस्य पदक शामिल है। हॉकी में भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते है।
कुश्ती: कुश्ती में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने कुश्ती में कुल 8 पदक जीते हैं। इनमें से 2 सिल्वर और 6 कांस्य पदक हैं। यानी कुल पदकों के मामले में हॉकी के बाद कुश्ती का स्थान है। कुश्ती में भारत ने ज्यादातर कांस्य पदक (6) जीते है।