Paris: Men's javelin throw final at the Paris Olympics 2024 (Image Source: IANS)
Paris Olympics: लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम और रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर उनकी प्रशंसा की।
पेरिस ओलंपिक में गुरुवार (8 अगस्त) का दिन भारत के लिए काफी हद तक अच्छा रहा। पहले भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीता और उसके बाद देर रात जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा द्वारा लगातार दो ओलंपिक खेल में पदक जीतना बड़ी सफलता है, जो निश्चित रूप से हमारे युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।