Paris: The Indian Men's Hockey Team poses for photos after arriving at the Olympic Village (Image Source: IANS)
भारत ने टोक्यो में पुरुष हॉकी में ओलंपिक पदक के लिए 41 साल पुराना सूखा खत्म किया था। अब उसके सामने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने की चुनौती है।
भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 1968 और 1972 में लगातार दो ओलंपिक गेम्स में पदक जीते थे, जिसमें मैक्सिको और म्यूनिख में कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत ओलंपिक हॉकी में सबसे सफल देश है। टीम ने वर्ष 1928 से 1956 तक लगातार छह स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके बाद 1964 और 1980 में भी उसने गोल्ड जीता था। 1960 के रोम ओलंपिक में भारत के हाथ रजत पदक आया था। वर्ष 1968 और 1972 में टीम ने कांस्य पदक जीता था। वह भारतीय हॉकी का स्वर्णिम दौर था।