पीजीटीआई 72 लीग: फाइनल की रेस में राजस्थान ने हासिल की मामूली बढ़त (Image Source: IANS)
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की नई प्रोफेशनल गोल्फ लीग पीजीटीआई की 72वीं लीग में फाइनल की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। नूंह के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब चार टीमें फाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं।
चौथे राउंड के बाद राजस्थान रीगल्स 39 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर है। वहीं, यूपी प्रोमेथियंस 35 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। सोमवार को दोनों टीमों ने 32 प्वाइंट्स के साथ शुरुआत की, लेकिन दिन के खेल के बाद राजस्थान बढ़त बनाने में सफल रही। अब अंतिम लीग मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
नवा रायपुर और चारमीनार चैंपियंस के पास भी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है, दोनों के 31 प्वाइंट्स हो गए हैं, जो यूपी प्रोमेथियंस से सिर्फ चार प्वाइंट्स पीछे हैं।