पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026: आईपीए ने अर्जुन सिंह, वीर शाह, नाओमी अमलसदीवाला को दी बड़ी जिम्मेदारी (Image Source: IANS)
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) ने 12-14 जून तक अहमदाबाद में हुए आधिकारिक चयन प्रक्रिया के बाद पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की घोषणा की।
आईपीए ने बेहद प्रतियोगी चयन प्रक्रिया के बाद युवा पिकलबॉल (14 और उससे कम) और जूनियर्स (18 और उससे कम) श्रेणी में भारतीय टीम की घोषणा की है।
अर्जुन सिंह अंडर-18 श्रेणी में विजेता रहे। उन्होंने जूनियर पिकलबॉल चैंपियनशिप में एकल, पुरुष डबल्स और मिश्रित डबल्स जीते। उन्होंने अपने भाई आदित्य सिंह के साथ पुरुष डबल्स और नाओमी अमलसदीवाला के साथ मिश्रित डबल्स जीता। दोनों को भी इंडियन टीम में जगह मिली है।