Kakamigahara : Asian Games 2026- Mens Hockey Final (Kakamigahara : Asian Games 2026- Mens Hockey Final)
Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वे भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
बता दें कि एशियन गेम्स 2026 यानी 20वें एशियाई खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक हुआ था। इन खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है।