जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की पुलिस द्वारा पुलिस शहीद वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। मंगलवार को हुई फाइनल मुकाबले में मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब ने शहीद मुमताज मेमोरियल क्लब को 3-0 से हराया। खिलाड़ियों को पुंछ जिले के एसएसपी शफकत हुसैन ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए एसएसपी ने कहा, "पुंछ में ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खेल के क्षेत्र में सक्रिय यहां के युवाओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैं बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। उपविजेता शहीद मुमताज मेमोरियल क्लब भी बधाई का पात्र है। उन्होंने फाइनल तक का सफर किया और मजबूत खिलाड़ियों से सजी टीम को फाइनल में कड़ी टक्कर दी। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी देश के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।"