Powerlifter-turned-shooter Gaurav Sharma begins clean-up drive at Yamuna ghats (Image Source: IANS)
Gaurav Sharma: यमुना नदी के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के तहत, विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर से शूटर बने डॉ. गौरव शर्मा महंत ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के घाटों पर सफाई अभियान चलाया।
रिपोर्टरों से बात करते हुए गौरव ने कहा, "गंगा की तरह ही यमुना नदी भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी दिल्लीवासियों को आगे आकर इस काम में मदद करनी चाहिए। जब हम घाटों की सफाई कर रहे थे, तो हमने कई मूर्तियां और बीयर की बोतलें पायी। यह वाकई निराशाजनक था। हम कहते हैं कि यमुना हमारे लिए मां की तरह है और फिर हम उसके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। अब समय आ गया है कि लोग यमुना की सफाई की पहल करें।"
पिंगाक्ष फाउंडेशन के बैनर तले गौरव ने घाटों पर आयोजित गतिविधि में हिस्सा लिया।