साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई), गांधीनगर और 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्राची पांडे ने जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला एकल क्लास 9 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्राची ने इस स्पर्धा में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर मौजूद प्राची ने सेमीफाइनल में इराक की नजला अल-दाय्येनी के खिलाफ मुकाबला खेला। नजला विश्व रैंकिंग में 5वें स्थान पर हैं और वह मौजूदा पैरालंपिक और एशियन पैरा गेम्स चैंपियन हैं। महाद्वीपीय स्तर पर प्राची का यह प्रदर्शन भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो उनके दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और प्रतिस्पर्धी जज्बे को दर्शाता है।
15 जनवरी 1993 को उत्तर प्रदेश में जन्मीं प्राची का सफर, लगन और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी है। शिक्षा से इंजीनियर रहीं प्राची ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) से एम.टेक किया है। पैरा टेबल टेनिस को पूर्णकालिक करियर के रूप में चुनने से पहले, उन्होंने 2020 से 2023 तक एक फुल-स्टैक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम किया।