ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंदा रमेशबाबू ने सुपर टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी वापसी करते हुए नॉर्वे चेस चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वह इस चैंपियनशिप को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया।
शुक्रवार को खेले गए इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में प्रग्गनानंदा ने कीमर को हराया, वेस्ली सो ने अलीरेजा फिरौजा के साथ ड्रॉ खेला, और वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमाराजू को हराकर अपने घरेलू टूर्नामेंट को जीत के साथ खत्म किया।
सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रग्गनानंदा ने बीच के गेम में कीमार की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर 45वीं चाल में जीत हासिल की और टूर्नामेंट को पांच जीत, दो हार और दो ड्रॉ से 18 पॉइंट्स के साथ खत्म किया। उनके दोनों ड्रॉ मैचों का फैसला आर्मागेडन गेम में हुआ, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।