फिडे विश्व कप 2025 से बाहर हुए प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी और हरिकृष्ण प्री-क्वार्टर फाइनल में (Image Source: IANS)
फिडे विश्व कप 2025 में गुरुवार का दिन भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। प्रज्ञानंद को पांचवें राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
प्रज्ञानंद ने पहला रैपिड गेम काले मोहरों से 12 चालों में ड्रॉ किया और सफेद मोहरों से जीत की कोशिश की। लेकिन, उनका दांव उल्टा पड़ गया। डुबोव ने अपनी मजबूत आक्रमणकारी रणनीति से उन्हें 53 चालों में जीत हासिल की।
इसके अलावा, ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने दोनों रैपिड गेम्स में ग्रैंडमास्टर पीटर लेको को हराया। पेंटाला हरिकृष्णा ने दूसरे गेम में ग्रैंडमास्टर निल्स ग्रैंडेलियस को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।