प्रीमियर लीग क्लब एएफसी बोर्नमाउथ ने पुष्टि की है कि हेड कोच एंडोनी इराओला 2025/26 सीजन के खत्म होने के साथ क्लब छोड़ देंगे, जिससे दक्षिण तट पर उनका तीन साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
क्लब ने अपने बयान में कहा कि इराओला के आने के बाद टीम ने प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि 2024-25 सीजन में टीम ने 56 अंक हासिल किए, जो क्लब का अब तक का सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने लीग में नौवां स्थान हासिल किया, जो उनकी संयुक्त रूप से सबसे बेहतरीन रैंकिंग है।
इराओला को उनकी आक्रामक और आधुनिक खेलने की शैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने न सिर्फ टीम के खेल में सुधार किया, बल्कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी कोचिंग में टीम ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा, टीम के फिटनेस कोच पाब्लो डे ला टोरे भी 2025-26 सीजन के बाद क्लब छोड़ देंगे।