प्रीमियर लीग: आर्सेनल को बड़ी राहत, बोर्नमाउथ के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग पर लौटे एजे (Image Source: IANS)
नॉर्थ लंदन क्लब आर्सेनल को बोर्नमाउथ के खिलाफ आगामी प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के टॉप खिलाड़ी एबेरेची एजे ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार को एमिरेट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
एबेरेची एजे को मार्च महीने के लिए आर्सेनल का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया था, मगर यह अटैकिंग मिडफील्डर पिछले कुछ हफ्तों से चोट के कारण टीम से बाहर था। बायर लेवरकुसेन पर जीत के बाद उन्हें पिंडली में चोट लगी थी।
टीम को एबेरेची की गैरमौजूदगी में तीन मैच खेलने पड़े थे, जिसमें मैनचेस्टर सिटी के हाथों काराबाओ कप फाइनल में मिली हार और बुधवार को यूईएफए चैंपियंस लीग क्वार्टर-फाइनल में स्पोर्टिंग सीपी पर मिली करीबी जीत शामिल है।