झारखंड : रांची में सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो (Image Source: IANS)
झारखंड की राजधानी रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा। यह समारोह 24 अक्टूबर को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शाम 6 बजे से शुरू होगा।