New Delhi: FIFA World Cup Trophy Unveiled During Trophy Tour (Image Source: IANS)
FIFA World Cup Trophy Unveiled: केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि सरकार मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि लगभग 13 साल बाद 2027 से पहले भारत में फॉर्मूला 1 की वापसी हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में फॉर्मूला 1 की वापसी की तैयारी चल रही है और हमारा लक्ष्य 2027 से पहले एफ1 रेस को होस्ट करना है।
उन्होंने कहा, "लगभग 13 साल के गैप के बाद भारत में फॉर्मूला 1 (एफ1) की वापसी की तैयारी चल रही है। ट्रैक से जुड़े मसले सुलझा लिए गए हैं और अगले छह महीनों में काम पूरा होने की उम्मीद है। टारगेट 2027 से पहले भारत में फिर से एफ1 रेस होस्ट करना है।"