Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4.30 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
बता दें कि भारत ने इस साल जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीटों ने 114 पदक जीते, जिसमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रदर्शन चीन के हांगझू में 2023 में हुए खेलों में जीते गए 108 पदकों (जिसमें 27 स्वर्ण शामिल थे) के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से बेहतर है।