प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुज श्रीवात्री को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुज श्रीवात्री को भारत का 100वां ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अनुज श्रीवात्री को भारत का 100वां चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी। पीएम ने अनुज की उपलब्धि को शानदार बताया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा, "इंडिया ने चेस में सेंचुरी पूरी कर ली है। कमाल है ना? इंडिया अब सौ चेस ग्रैंडमास्टर्स का घर है। भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवात्री को बधाई। यह कितनी शानदार उपलब्धि है।"
उन्होंने लिखा, "भारत के लिए 100 ग्रैंडमास्टर्स तक पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ-साथ हमारे युवाओं में चेस की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।"