प्रो रेसलिंग लीग का भारत के कुश्ती इकोसिस्टम पर बढ़ता प्रभाव 23 से 31 मई तक वियतनाम के दा नांग में शुरू होने वाली अंजर-17 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दिखेगा। चंद्रमोहन, सचिन मोर, नेहा और काजल जैसे पहलवान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रो रेसलिंग लीग 2026 के कई पहलवान भारतीय दल का हिस्सा हैं, लेकिन इन चार पहलवानों पर फोकस रहेगा। यह इस बात को रेखांकित करता है कि यह लीग भारत की अगली पीढ़ी की कुश्ती प्रतिभाओं को निखारने, विकसित करने और उनकी प्रगति के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभर रही है।
अंडर-23 पुरुषों की फ्रीस्टाइल श्रेणी में, मौजूदा अंडर-23 एशियाई चैंपियन पंजाब रॉयल्स के चंद्रमोहन 79 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगे, जबकि हरियाणा थंडर के सचिन मोर — जो प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएएल) में फ्रेंचाइजी के खिताब जीतने वाले अभियान का हिस्सा थे — 86 किलोग्राम श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।