एफआईएच प्रो लीग से पहले 33 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया ने सीनियर मेंस नेशनल कैंप के लिए 33 सदस्यों वाले संभावित कोर ग्रुप की घोषणा कर दी है। इस कैंप का आयोजन 1 से 7 फरवरी तक ओडिशा के राउरकेला में होगा।
एफआईएच मेंस प्रो लीग का आगामी चरण 10 से 15 फरवरी तक राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। ऐसे में यह कैंप इसकी तैयारियों का हिस्सा है।
इस घरेलू चरण के साथ भारत के लिए साल के पहले अभियान की शुरुआत होगी। यह टीम हाल ही में समाप्त हुई हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के बाद इकट्ठा हो रही है। इस लीग में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी अनुभव मिला है, जिसने युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी दिया।