पीटी ऊषा इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित (Image Source: IANS)
मशहूर स्प्रिंटर और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा को शनिवार को पहले 'इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स' समारोह में 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
पीटी ऊषा के अलावा, एशियन गेम्स में डेकाथलॉन के गोल्ड मेडलिस्ट गुरबचन सिंह रंधावा, पूर्व नेशनल चीफ कोच बहादुर सिंह चौहान और वर्ल्ड चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं अंजू बॉबी जॉर्ज को भी 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से नवाजा गया।
इस सम्मान को पाने पर खुशी जाहिर करते हुए पीटी ऊषा ने कहा, "मुझे इस अवार्ड को जीतने की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मैंने इसके लिए आवेदन नहीं किया था। भारत में अधिकतर ऐसा होता है कि अगर आप अवार्ड के लिए आवेदन नहीं करते हैं, तो आपको अवार्ड नहीं मिलता। यह फेडरेशन, एएफआई की तरफ से एक बहुत अच्छी पहल है।"