पंजाब: 87 महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेताओं के साथ 1,070 पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित (Image Source: IANS)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को 87 महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार विजेताओं और 1,070 पदक विजेता खिलाड़ियों को 32.05 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
खेल को बढ़ावा देने के सबसे बड़े अभियानों में से एक की शुरुआत करते हुए, सीएम ने राज्य के खेल इकोसिस्टम को गांवों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि पंजाब पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जिसमें 1 नवंबर को 'पंजाब दिवस' के मौके पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा।