स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा है कि पिस्टल शूटर ईशा सिंह 'कमाल की खिलाड़ी' हैं। 21 साल की ईशा ने म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है।
ईशा की प्रशंसा करते हुए पीवी सिंधु ने एक्स पर लिखा, "मैं ईशा को कई सालों से जानती हूं। उसके बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। वह हैदराबाद में ट्रेनिंग करती है। उसे ओजीक्यू का साथ मिला है, जो लंबे समय से मेरे भी पार्टनर रहे हैं। एक समय तो हम दोनों का प्रतिनिधित्व एक ही एजेंसी करती थी।"
उन्होंने लिखा, "मैंने हमेशा उसके बारे में एक ही बात सुनी है। शांत, चुपचाप रहने वाली, ज्यादा न बोलने वाली, लेकिन जब जरूरत होती है, तो वह कमाल कर देती है। उसे वर्ल्ड स्टेज पर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते और स्वर्ण पदक जीतते देखना बहुत शानदार है। ईशा, तुम्हारे लिए आसमान ही सीमा है, मेरी दोस्त।"