अधूरा रह गया पीवी सिंधु का बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का सपना, फाइनल में एन से-यंग ने मारी बाजी (अधूरा रह गया पीवी सिंधु का बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का सपना, फाइनल में एन से-यंग ने मारी बाजी)
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन (सुपर 750 टूर्नामेंट) का खिताब अपने नाम नहीं कर सकीं। उन्हें फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की विश्व नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
एरिना ग्रैंड पेरिस में हुए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के हाथों 21-16, 11-21 और 12-21 से हार मिली। इसके साथ ही, 1998 के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का सिंधु का सपना साकार नहीं हो सका।
गौरतलब है कि 1998 में अपर्णा पोपट ने बीडब्ल्यूएफ फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था, जो एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे अब तक कोई अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं दोहरा पाई है।